HomeEntertainmentहवा में उड़ते हुए Washington Sundar ने पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच की...

हवा में उड़ते हुए Washington Sundar ने पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच की एमएस धोनी भी रह गए दंग, देखें वीडियो…

-

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने विस्फोटक शुरुआत दी। उन्होंने 4 ओवर में ही टीम का स्कोर 37 रन हो गया था। फिन एलेन ने वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के खिलाफ 5वें ओवर की पहली गेंद पर भी छक्का मार दिया।

इन दोनों ने पहले चार ओवर में जिस अंदाज में बैटिंग की ऐसा देखकर लग रहा था कि किवी टीम बड़ा स्कोर बना देगी। लेकिन तभी पांचवां ओवर डालने आए सुंदर ने एक ही ओवर में मैच पलट दिया। दरअसल इस मैच में इंडियन टीम के युवा स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक कमाल का कैच पकड़ा। वॉशिंगटन सुंदर ने फुल लेंथ डाइव के जरिए कैच लपक मार्क चैपमैन को पविलियन भेजा।

Washington Sundar ने पकड़ा अदभुत कैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर एक अद्भुत कैच देखने को मिला। उनके इस कैच ने ना सिर्फ बल्लेबाज को सस्ते में पवेलियन भेजने का काम किया, बल्कि जिस अंदाज में कैच लपका उससे सभी को हैरान कर दिया। एलन पूरे विस्फोटक मूड में दिख रहे थे, लेकिन वाशिंगटन ने ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें शिकार कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

फिन एलेन ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ पहली गेंद पर भी छक्का मार दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर हालांकि वो डीप में फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मार्क चैपमैन क्रीज पर उतरे। सुंदर ने लगातार तीन गेंदों पर चैंपमैन को फंसाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन ने इसे लॉन्ग ऑफ पर धकेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में गई। वहीं वॉशिंगटन ने गेंद पर नजर अड़ाते हुए दाैड़ लगाकर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

इरफान पठान के बेटे के डांस से प्रभावित हुए शाहरुख खान, वीडियो देख ‘नन्हे पठान’ की तारीफ की…

Shah Rukh Khan praises Irfan Pathan's son For Dancing Video: शाहरुख खान की फिल्म पठान का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह...

भोजपुरी फ़िल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अरविंद अकेला ‘कल्लू’ की पत्नी, हाल ही में हुई हैं शादी..

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, उनके नए सॉन्ग भी आने लगे हैं. कल्लू फिलहाल भोजपुरी...

शाहिद अफरीदी ने सरेआम भारतीय तिरंगे के साथ कर दिया ये लज्जित काम, तो भारतीयों ने ठिकाने लगादी आफ्रिदी की अक्ल… देखें व्हिडीओ…

शाहिद अफरीदी, जो वर्तमान में दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे हैं, ने लीग के एलिमिनेटर मैच के बाद यात्रा करते हुए अपने मधुर...

सोनम कपूर की मां के लिए सलमान और शाहरुख खान ने बेहतरीन गाना गाया था, वीडियो हुआ वायरल…

सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे हैं, और हम सभी उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। प्रशंसक बिल्कुल पागल...

Most Popular